सोनम, हनीमून के लिए भी मना किया था
इंदौर के लापता दंपती मामले में मेघालय पुलिस ने बताया है कि मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में सरेंडर किया है.
वहीं, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए अपनी बेटी सोनम को बेगुनाह बताया है.
सोमवार की सुबह इंदौर के लापता दंपती से जुड़े मामले पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नई जानकारी दी थी.
राजा और सोनम रघुवंशी के मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। राजा की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी को हिरासत में लिया गया है। सोनम ने उप्र के एक ढाबे पर सरेंडर किया है। वहीं इस मामले में सबसे अधिक चर्चा अब ज्योतिषी की हो रही है। ज्योतिषी ने ही इस मामले में दो भविष्यवाणी की थी और दोनों ही सच साबित हुई हैं।
सोनम रघुवंशी के पिता देवीसिंह रघुवंशी ने बताया था कि शादी के बाद डेढ़ माह तक घर नहीं छोड़ते। मैंने अपने घर से विदाई के लिए 5 जून का मुहूर्त निकलवाया था। मुझे तो 21 मई की सुबह पता चला जब बेटा गोविंद हाथ में बैग लेकर सोनम को घर से लेकर जा रहा था। पूछा तो पता चला कि बेटी-दामाद कामाख्या देवी जा रहे हैं। इंदौर, भोपाल होते हुए दिल्ली से फ्लाइट है।
"मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ़्तार कर लिया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है."
मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता, दोनों की कुंडली में मंगल एक ही घर में था
सोनम के पिता ने बताया कि वह बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। काफी रिश्ते देखे। एक दिन उन्होंने बेटे गोविंद से कहा कि वह सोनम के लिए लड़का देखने गुना जा रहे हैं। तब बेटे ने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़का देखा है। बातचीत की तो परिवार ठीक लगा। राजा से मिले तो लड़का अच्छा था। रिश्ता तय हुआ, पत्रिका मिली तो दोनों की कुंडली में एक ही घर में मंगल थे। ज्योतिषी ने कहा सब ठीक है।
क्या है मामला
इंदौर के साकार नगर के रहने वाले दंपती 29 साल के राजा रघुवंशी और 27 वर्षीय सोनम हनीमून मनाने मेघालय गए थे. लेकिन वे 23 मई को लापता हो गए थे.
11 दिन के बाद 2 जून को ईस्ट खासी हिल्स में वेइसाडोंग फ़ॉल्स के पास क़रीब 150 फ़ीट गहरी खाई में राजा का शव मिला लेकिन सोनम अब तक लापता थीं.
राजा रघुवंशी का शव बुधवार 4 जून की शाम मेघालय से उनके घर पहुंचा था.
दंपती 23 मई को लापता होने से एक दिन पहले ही मेघालय के नोंग्रियाट पहुंचे थे और उन्हें आख़िरी बार शिपारा होमस्टे से चेकआउट करते हुए देखा गया था.
पुलिस स्थानीय लोगों और टूरिस्ट गाइडों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था.


0 Comments